लाइव न्यूज़ :

डीएसजीएमसी ने कोविड अस्पताल बनाने के लिए दान किया सोना, चांदी

By भाषा | Updated: June 3, 2021 11:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) ने शहर में 125 बिस्तर वाला कोविड-19 अस्पताल बनाने के लिए 20 किलोग्राम सोना और चांदी दान किया है।

अस्पताल के निर्माण के लिए गहने बाबा बचन सिंह जी कारसेवा वाले को सौंप दिए गए हैं।

डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अस्पताल को रिकॉर्ड 60 दिनों में बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ सोना और चांदी जरूरी नहीं है, स्वास्थ्य सेवा सबसे जरूरी है। हम इसका इस्तेमाल लोगों के कल्याण के लिए करना चाहते हैं।’’

सिरसा ने बताया कि अस्पताल में व्यस्कों के लिए 35 आईसीयू बिस्तर और बच्चों के लिए चार आईसीयू बिस्तर होंगे। महिलाओं के लिए अलग से वार्ड भी होगा। अभी यहां कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज किया जाएगा और बाद में इसे आम अस्पताल में तब्दील कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के रकाबगंज में डीएसजीएमसी पहले ही 400 बिस्तर वाला कोविड देखभाल केन्द्र चला रहा है, जिसमें ऑक्सीजन सांद्रक सहित सभी उपकरण मौजूद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस