लाइव न्यूज़ :

दसवीं कक्षा के बाद विभिन्न क्षेत्रों में पेशेवर प्रशिक्षण के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा डीएसईयू

By भाषा | Updated: August 2, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) ने सोमवार को कहा कि सीबीएसई की दसवीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र इन परीक्षाओं को पास करने के बाद डिप्लोमा कोर्स के साथ-साथ अपनी पसंद के पेशेवर क्षेत्र की तैयारी कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय की स्थापना अगस्त 2020 में दिल्ली सरकार द्वारा छात्रों को विश्व स्तरीय कौशल शिक्षा से लैस करने के लिए की गई थी, ताकि वे आकांक्षी नौकरियों तक पहुंच सकें और उद्यमशीलता की मानसिकता व उद्यमिता को विकसित कर सकें।

विश्वविद्यालय ने कहा कि अधिकांश छात्र यही सोचते हैं कि उनके पास कक्षा 11 में नामांकन कराना का एकमात्र विकल्प है। हालांकि, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के साथ वे अपनी पसंद के पेशेवर क्षेत्र की तैयारी कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय के एक बयान में कहा गया है, ''कक्षा 10 के बाद भी, छात्र अपनी पसंद के विषय का अध्ययन करने का विकल्प चुन सकते हैं और पेशेवर दुनिया में प्रवेश करने के लिए तैयारी कर सकते हैं। विभिन्न क्षेत्रों जैसे इंटीरियर डिजाइन, परिधान प्रौद्योगिकी, प्रिंटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल और कई अन्य क्षेत्रों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में शामिल होने की संभावनाओं के साथ, विकल्प बहुत अधिक हैं।''

राष्ट्रीय राजधानी में दस सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं, जिनका अब डीएसईयू में विलय हो गया है। ये कॉलेज 15 विभिन्न विषों में डिप्लोमा प्रदान करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है