लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में शुष्क एवं सर्द मौसम, जम्मू कश्मीर में बारिश एवं हिमपात

By भाषा | Updated: December 7, 2020 23:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है जबकि मैदानी इलाकों में बरसात हुई। उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क एवं सर्द रहा और घना कोहरा छाया रहा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे के कारण सुबह में दृश्यता का स्तर कम रहा और यातायात के परिचालन में समस्या आयी। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सर्दी के मौसम में यह पहला मौका है जब दृश्यता ''शून्य'' थी।

भारत मौसम विभाग के क्षेत्रीय अनुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि नमी युक्त पूर्वी हवा की कम गति के कारण राष्ट्रीय राजधनी के कुछ हिस्सों में ''बहुत घना'' कोहरा छाया रहा।

जम्मू कश्मीर में घाटी के कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर ताजा हिमपात हुआ जबकि मैदानी इलाकों में तेज बारिश हुयी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 36 घंटे में मौसम के और खराब होने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर लेह मार्ग पर स्थित जोजिला समेत जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम हिमपात हुआ। हालांकि कुछ स्थानों पर तेज हिमपात की भी खबर है।

उन्होंने बताया कि घाटी के मैदान के अधिकतर हिस्सों में शाम तक तेज बारिश हुयी ।

मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू के मैदानी हिस्सों में अगले 24 से 36 घंटे में भारी हिमपात एवं बारिश होने की संभावना है। विभाग ने जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख की पहाड़ियों पर कुछ स्थानों पर भारी हिमपात होने की संभावना जतायी है।

श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी दिल्ली में पालम मौसम केंद्र ने सुबह साढ़े छह बजे घने कोहरे के कारण शून्य दृश्यता दर्ज की।

वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि हवाई अड्डे पर विमानो के उड़ान के लिये दृश्यता 800 मीटर के करीब होनी चाहिए।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश में बारिश एवं हिमपात का अनुमान जताया है।

शिमला स्थित मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने लाहौल एवं स्पीति के केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि ​किन्नूर जिले के कल्पा में एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा एवं पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। दोनों प्रदेशों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हरियाणा के अम्बाला में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। करनाल का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

पंजाब के अमृतसर एवं लुधियाना में तापमान क्रमश: 10.4 डिग्री एवं 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों शहरों का तापमान सामान्य से क्रमश: छह डिग्री एवं पांड डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कई वाहनों के आपस में टकरा जाने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित