लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में घरेलू विवाद में शराबी युवक ने मां की हत्‍या की

By भाषा | Updated: March 1, 2021 20:27 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) एक मार्च शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से शराब के नशे में एक युवक ने सोमवार की सुबह घरेलू विवाद में अपनी मां की डंडे से पिटाई कर दी जिससे उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि थाना रोजा अंतर्गत पिंग रामापुर गांव में रहने वाला दिनेश शराब पीने का आदती है, आज सुबह ही दिनेश ने अत्यधिक मात्रा में शराब पी ली तथा नशे में भाई की पत्नी से उसका विवाद हो गया।

उन्होंने बताया कि विवाद बढ़ने पर आरोपी दिनेश डंडा लेकर जब अपने भाई की पत्नी को मारने दौड़ा तो उसकी मां राजेश्वरी बीच-बचाव करने आ गई, गुस्से में आरोपी ने मां पर डंडे से कई प्रहार कर दिए जिससे वह घायल हो गई।

कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा जहां आज शाम को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गईl

ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक दिनेश को हिरासत में ले लिया है तथा महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू