लाइव न्यूज़ :

संभल में शराब के नशे में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

By भाषा | Updated: July 11, 2021 00:39 IST

Open in App

संभल (उत्तर प्रदेश), 10 जुलाई संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात आठ बजे आपसी कहासुनी में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दीं जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि बहजोई थाना क्षेत्र के सिसौना गांव में आज रात लगभग आठ बजे दोनों पक्षों में बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि बच्चों के बीच स्कूल में पहले कुछ कहासुनी हुई थी, उस विवाद ने तूल पकड़ा और उसी दौरान नशे में धुत्त एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर अवैध हथियार से गोलियां चलायीं।

मिश्रा के अनुसार, गोलीबारी में नवरतन (45) की मौत हो गई जबकि शिवा (20) और किरण (25) घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल