लाइव न्यूज़ :

नशे में धुत लड़कों ने एक चाय बेचने वाले को मारी गोली

By भाषा | Updated: October 18, 2021 13:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में बहस के बाद नशे में धुत लड़कों के एक समुह ने एक चाय बेचने वाले को कथित तौर पर गोली मार दी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और एक अन्य अभी फरार है। वहीं, पीड़ित रामकिशन की हालत स्थिर है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के करीब चार बजे रामकिशन अपनी दुकान खोल रहा था, तभी इन लड़कों ने कुछ खाने को मांगा। रामकिशन ने उन्हें बताया कि सुबह होने के कारण दुकान पर कुछ तैयार नहीं है। लड़के कुछ दूरी पर खड़े हो कर सिगरेट पीने लगे। इसके बाद, जब पीड़ित शौच के लिए गया तो इन लड़कों ने उस पर कुछ फब्तियां कसीं। इससे उनके बीच कहा-सुनी हो गई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। फिर इन लड़कों ने अपने एक दोस्त को बुलाया, जिसने चाय बेचने वाले को गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के पैर में मामूली चोट आई और उसे अस्पताल ले जाया गया, उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) गौरव शर्मा ने कहा, ‘‘ हमने मामला दर्ज कर लिया है। तीन नाबालिगों को पकड़ लिया गया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।’’

पुलिस ने बताया कि पिस्तौल अभी बरामद नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?