लाइव न्यूज़ :

नशे में सिपाही ने खो दी सरकारी राइफल, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 14, 2021 19:52 IST

Open in App

नोएडा, 14 अगस्त गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय में तैनात एक सिपाही ने शुक्रवार की देर रात कथित तौर पर जमकर शराब पी और इसके बाद अपने पास मौजूद सरकारी राइफल कहीं खो दी। पुलिस की तरफ से शनिवार को यह जानकारी दी गई।

नोएडा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि आरक्षी विनीत मलिक की ड्यूटी थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चक्रसेनपुर में कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त की रात को वह ड्यूटी जाने के दौरान सरकारी राइफल (इन्सास) लेकर निकला।

पुलिस के मुताबिक उसने अत्यधिक शराब पी, जिसकी वजह से वह बेसुध हो गया और इसी दौरान सरकारी राइफल को कहीं खो दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना सूरजपुर में उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी को दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब