लाइव न्यूज़ :

खरगोन जिले में नशे में धुत पुलिस निरीक्षक ने एसयूवी से कई लोगों को टक्कर मारी, दो घायल

By भाषा | Updated: December 6, 2021 18:53 IST

Open in App

खरगोन (मध्य प्रदेश), छह दिसंबर जिले में एक पुलिस निरीक्षक के खिलाफ शराब के नशे में धुत्त होकर कथित तौर पर वाहन से टक्कर मारकर दो लोगों को घायल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

खरगोन के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार देर रात भीकनगांव कस्बे की है। खंडवा जिले के पंधाना थाने के प्रभारी निरीक्षक अंतिम पवार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

एसपी ने कहा कि मेडिकल जांच में पवार के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस की वर्दी में एसयूवी चलाते समय पवार ने भीकनगांव में अलग-अलग जगहों पर कई लोगों को टक्कर मारी। अनियंत्रित एसयूवी के देख कर लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे।

उन्होंने बताया कि एसयूवी को साईं खेड़ा के पास रोका गया और पवार को भीकनगांव थाने लाया गया। थाने पर लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह