लाइव न्यूज़ :

शराब के नशे में व्यक्ति ने की डंडा मारकर हत्या

By भाषा | Updated: January 5, 2021 13:02 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), पांच जनवरी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में दूसरे व्यक्ति पर कथित तौर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों ही व्यक्ति साथ बैठकर शराब पी रहे थे।

पीड़ित दिल्ली से अपनी खेती-किसानी देखने गांव आया था। ललपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दुर्गविजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के बेतवा नदी की टीकापुर बालू खदान के रास्ते में स्थित शराब ठेके में दिल्ली निवासी 48 वर्षीय नकी हैदर और मोराकादर परसनी गांव निवासी उसका रिश्तेदार 40 वर्षीय लवी सोमवार शाम करीब पांच बजे एक साथ शराब पी रहे थे।

इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ और लवी ने नकी हैदर के सिर पर कथित तौर पर डंडा मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में लवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

सिंह ने बताया कि नकी हैदर दिल्ली में रहता था और मोराकादर परसनी गांव में उसकी मां के नाम 20 बीघे कृषि भूमि है। वह पिछले हफ्ते खेती-किसानी देखने गांव आया था। इसी गांव में उसका ननिहाल भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों