लाइव न्यूज़ :

नशे में धुत व्यक्ति ने अपने चाचा की गला काटकर हत्या की

By भाषा | Updated: June 7, 2021 16:58 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), सात जून जिले के मोतीपुर में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने चाचा की कुल्हाड़ी और दरांती से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने सोमवार को बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव में गुरविंदर सिंह का अपने भतीजे अंग्रेज सिंह से रविवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों में मारपीट होने लगी। नशे में धुत अंग्रेज सिंह (18) ने गुरविंदर (40) पर कुल्हाड़ी से वार किया और फिर दरांती से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि गुरविंदर सिंह घर में अकेले रहते थे। उनके परिवार में और कोई नहीं था।

कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से कुल्हाड़ी व दरांती तथा शराब की बोतल आदि चीजें बरामद की गई हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर विधिक कार्यवाही कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे