लाइव न्यूज़ :

इंदौर में नशे में धुत व्यक्ति मंदिर में घुसा, भगवान राम की मूर्ति खंडित

By भाषा | Updated: September 11, 2021 21:36 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 11 सितंबर इंदौर में कथित तौर पर नशे में धुत व्यक्ति ने शनिवार को एक मंदिर में घुसकर भगवान राम की मूर्ति खंडित कर दी। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि सियागंज क्षेत्र में कथित तौर पर नशे में धुत एक व्यक्ति भगवान राम के मंदिर में घुसा और उनकी मूर्ति से लिपट गया जिससे प्रतिमा के आशीर्वाद की मुद्रा वाले हाथ की अंगुलियों को थोड़ा नुकसान पहुंचा।

अधिकारी ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि यह व्यक्ति नशे में झूमता हुआ मंदिर से बाहर निकला और कुछ लोगों से विवाद कर भाग निकला। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और भगवान राम की खंडित मूर्ति में जरूरी सुधार कराते हुए उसे पुराने स्वरूप में लाया गया।

अधिकारी ने बताया, "इस मामले में भारतीय दंड विधान की धारा 153-ए (सांप्रदायिक सौहार्द्र पर विपरीत असर डालने वाला कार्य) तथा अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।" उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब