लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में म्यांमा सीमा के पास से 500 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:18 IST

Open in App

इंफाल/नयी दिल्ली, सात दिसंबर मणिपुर में भारत-म्यांमा सीमा पर मोरेह शहर में पांच सौ करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद किया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राज्य के इतिहास में पकड़ी गई मादक पदार्थ की यह सबसे बड़ी खेप में से एक है।

तेनूगोपाल जिले के पुलिस अधीक्षक विक्रमजीत ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य पुलिस और 43 असम राइफल्स के संयुक्त अभियान में, सोमवार दोपहर को एक गोदाम पर छापेमारी की गई।

उन्होंने कहा कि छापेमारी में साबुन के 3,716 डिब्बों में 54 किलोग्राम ‘ब्राउन शुगर’ (हेरोइन का एक प्रकार) और 152 पैकेट में 154 किलोग्राम ‘क्रिस्टल मेथएम्फेटमाईन’ बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि कुछ समय से गोदाम पर निगरानी रखी जा रही थी जिसके बाद छापा मारा गया।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में म्यांमा के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि एक मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने इस उपलब्धि के लिए सुरक्षाबलों की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?