लाइव न्यूज़ :

गुजरात में तीन लोगों के पास से 313 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त

By भाषा | Updated: November 11, 2021 18:09 IST

Open in App

खम्भलिया (गुजरात), 11 नवंबर गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में पिछले दो दिनों में पुलिस ने तीन लोगों के पास से 313.25 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन और मेथम्फेटामाइन जब्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मादक पदार्थ की तस्करी पाकिस्तान से समुद्री रास्ते के जरिए गुजरात में की गई। अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक विश्लेषण में पता चला कि बुधवार को छापेमारी के दौरान दो लोगों के पास से जब्त किए गए 47 पैकेट में 45 किलोग्राम हेरोइन थी और इसकी कीमत 225 करोड़ रुपये है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले सज्जाद घोसी नाम के व्यक्ति को एक गुप्त सूचना के आधार पर खम्भलिया कस्बे के एक अतिथिगृह से गिरफ्तार किया गया। उसके पास 19 पैकेट बरामद हुए जिसमें 11.483 किलोग्राम हेरोइन और 6.168 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन थी। इसकी कीमत 88.25 करोड़ रुपये बताई गई।

घोसी ने पूछताछ में बताया था कि उसने मादक पदार्थ की खेप सलीम कारा और अली कारा नाम के दो भाइयों से हासिल की थी। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को जिले के सलाया तटीय कस्बे में कारा भाइयों के घर छापा मारा और अज्ञात पदार्थ के 47 पैकेट जब्त किए। देवभूमि द्वारका के पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी ने बताया कि जांच में पचा चला कि इन 47 पैकेट में 45 किलोग्राम हेरोइन है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 225 करोड़ रुपये है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि जब्त मादक पदार्थ पाकिस्तान से समुद्री रास्ते से कारा भाइयों द्वारा गुजरात लाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर