लाइव न्यूज़ :

एक साल में मुंबई, पड़ोसी क्षेत्रों से 150 करोड़ रुपये के ड्रग जब्त, 300 से अधिक गिरफ्तार: एनसीबी

By भाषा | Updated: September 20, 2021 14:03 IST

Open in App

मुंबई, 20 सितंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने पिछले एक साल में मुंबई, इससे सटे नवी मुंबई, ठाणे और अन्य इलाकों से 150 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की हैं। एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनसीबी के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने रविवार को पीटीआई-भाषा को बताया, "पिछले साल सितंबर से अब तक, हमने एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज) एक्ट के तहत 114 मामले दर्ज किए हैं और 34 विदेशियों और कुछ बॉलीवुड हस्तियों सहित 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।"

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में, उन्होंने शहर और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों से 100 किलोग्राम से अधिक कोडीन ड्रग्स, 30 किलोग्राम चरस, 12 किलोग्राम हेरोइन, दो किलोग्राम कोकीन, 350 किलोग्राम गांजा, 60 किलोग्राम इफेड्रिन और 25 किलोग्राम एमडी (मेफेड्रोन) जब्त किया।

उन्होंने कहा, "अब, हमने व्यावसायिक मात्रा में नशीले पदार्थों का कारोबार करते पकड़े गए लोगों की संपत्तियों को कुर्क करना शुरू कर दिया है। अब तक, हमने विभिन्न नशीली दवाओं के तस्करों की 12 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है और यह जारी रहेगा।"

उन्होंने कहा कि जब्त किए गए सामान में नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित नकदी और आभूषण शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कई बार पाया है कि ड्रग तस्कर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के नाम पर संपत्ति खरीदते हैं, और अगर ड्रग तस्करों के साथ उनका संबंध स्थापित होता है तो ऐसी संपत्ति को भी जब्त कर लिया जाएगा।

वानखेड़े ने यह भी कहा कि लोगों के मन में यह भ्रांति है कि ड्रग्स का कारोबार करने वाला ही सिर्फ अपराधी होता है। उसका सेवन करने वाला भी अपराधी होता है।

उन्होंने कहा, "यह सही नहीं है। जो लोग नशीली दवाओं का सेवन कर रहे हैं वे भी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी हैं और उन पर एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन