लाइव न्यूज़ :

गुजरात में एक करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 1, 2021 17:22 IST

Open in App

अहमदाबाद, एक अक्टूबर गुजरात के एक रेलवे स्टेशन से स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने एक किलोग्राम मेथाम्फेटमाइन रखने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस नशीले पदार्थ की कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक एसके मिश्रा ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर एनसीबी की क्षेत्रीय इकाई ने एक मादक पदार्थ तस्कर और नशीला पदार्थ लेने आए दो स्थानीय लोगों को कालूपुर रेलवे स्टेशन से बुधवार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ तस्कर प्रवीण भाटी प्रतिबंधित सामग्री के साथ हावड़ा-गांधीधाम ट्रेन से सफर कर रहा था और संभवत: वह उस नशीले पदार्थ को रेलवे स्टेशन पर अन्य आरोपियों को सौंपने वाला था।

मिश्रा ने बताया, ‘‘जैसे ही रेलगाड़ी स्टेशन पर रुकी हमने भाटी को पकड़ लिया। उसके पास से 974 ग्राम मेथाम्फेटामाइन बरामद किया गया। इसके बाद हमने सागर गोस्वामी और अब्दुल गनी को पकड़ा जो नशीला पदार्थ लेने स्टेशन आए थे।’’

उन्होंने बताया कि गनी अहमदाबाद का रहने वाला है जबकि गोस्वामी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। मिश्रा के मुताबिक नशीले पदार्थ की खेप पूर्वोत्तर से लाई जा रही थी। अधिकारियों के मुताबिक जब्त नशीले पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव