लाइव न्यूज़ :

चेन्नई में दो करोड़ रुपये से अधिक की नशीली दवाएं बरामद की गईं

By भाषा | Updated: February 5, 2021 21:47 IST

Open in App

चेन्नई, पांच फरवरी चेन्नई में नारियल छीलने की मशीन में छिपाकर रखी गए दो करोड़ रुपये से अधिक की नशीली दवाएं बरामद की गईं। इसकी तस्करी ऑस्ट्रेलिया में की जानी थी। सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि खुफिया जानकारी के आधार पर, चेन्नई एयर कार्गो कस्टम के अधिकारियों ने एयर कार्गो एक्सपोर्ट शेड में रखे माल को रोक दिया और 24.5 किलोग्राम स्यूडोफेड्रिन बरामद की।

यह माल ऑस्ट्रेलिया निर्यात किया जाने वाला था।

विज्ञप्ति में कहा गया है डिब्बों में पैक किए गए कई सामान की जांच की गई, जिनमें से ये नशीली दवाएं बरामद की गईं।

कुल 12 पॉलीथिन बैग में 24.5 किलोग्राम स्यूडोफेड्रिन मिली, जिसकी कीमत 2.45 करोड़ रुपये है, जिसे एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेस) एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया।

इस घटना के सिलसिले में एक 43 वर्षीय निर्यातक को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान