लाइव न्यूज़ :

औषधि नियामक ने टीकाकरण में कोवैक्सीन और कोविशील्ड की एक-एक खुराक देने संबंधी अध्ययन को स्वीकृति दी

By भाषा | Updated: August 11, 2021 12:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त भारत के औषधि नियामक ने कोविड-19 रोधी टीकों - कोवैक्सीन और कोविशील्ड के संयोजन पर वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) द्वारा किए जाने वाले एक अध्ययन को स्वीकृति दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने अध्ययन करने की अनुमति प्रदान करने की 29 जुलाई को अनुशंसा की थी।

परीक्षण में 300 स्वस्थ लोगों को शामिल किया जाएगा।

एक सूत्र ने बताया, “अध्ययन का उद्देश्य इस व्यवहार्यता का आकलन करना है कि टीकाकरण पूरा करने के लिए़ क्या किसी व्यक्ति को दो अलग-अलग टीकों - कोविशील्ड और कोवैक्सीन की खुराक दी जा सकती है।”

इस बीच, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन में 98 लोगों को शामिल किया गया था, जिनमें से 18 ने उत्तर प्रदेश में अनजाने में पहली खुराक के रूप में कोविशील्ड और दूसरी खुराक के रूप में कोवैक्सीन को लिया था। इसमें पता चला कि एक ही टीके की दो खुराक की तुलना में इन दो कोविड-19 टीकों के संयोजन से बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता प्राप्त हुई है।

अध्ययन में यह भी पाया गया कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन के संयोजन के साथ टीकाकरण सुरक्षित था और एक ही टीके की दोनों खुराकों की तुलना में प्रतिकूल प्रभाव भी समान पाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह