लाइव न्यूज़ :

क्रूज़ पर ड्रग्स पार्टी: एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, सात अन्य को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: October 3, 2021 22:58 IST

Open in App

मुंबई, तीन अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के अपतटीय क्षेत्र में एक क्रूज़ पोत से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किये जाने के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि आर्यन खान के अलावा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट, नूपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा के तौर पर हुई है।

आर्यन खान, धमेचा और मर्चेंट को यहां एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार अक्टूबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि सभी आठ आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा

आर्यन खान के खिलाफ एनडीपीएस कानून की धारा 27 (किसी भी मादक पदार्थ का सेवन करने के लिए सज़ा), 8सी (मादक पदार्थ का उत्पादन, निर्माण, रखना, बेचना या खरीदना) एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एनसीबी के अधिकारियों ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज़ जहाज पर छापेमारी के बाद आर्यन और सात अन्य को हिरासत में लिया था।

एनसीबी के गिरफ्तारी मेमो के मुताबिक, छापे के बाद 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी (मेफोड्रोन), 21 ग्राम चरस और एक्स्टेसी एवं 1.33 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा और कुछ यात्रियों के पास से नशीला पदार्थ बरामद किया। उन्होंने बताया, ‘‘अभियान के दौरान संदिग्धों की तलाशी ली गई और उनके पास से अलग-अलग मादक पदार्थ बरामद हुए, जिसे उन्होंने अपने कपड़ों, अंत:वस्त्रों और (महिलाओं ने) पर्स में छिपा रखा था।’’

क्रूज कंपनी ने रविवार को एक बयान में कहा कि उसका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। वाटरवेज लीजर टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अध्यक्ष जुर्गन बेलोम ने एक बयान में कहा, ‘‘कॉर्डेलिया क्रूज का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस घटना से कोई संबंध नहीं है। कॉर्डेलिया क्रूज ने अपने जहाज को एक निजी कार्यक्रम के लिए दिल्ली स्थित एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को किराए पर दिया था।’’

उसमें कहा गया है कि कॉर्डेलिया क्रूज अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos