लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स पार्टी मामला : एनसीबी ने मुंबई लौटने पर क्रूज़ पोत की तलाशी ली, आठ लोगों को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 17:39 IST

Open in App

मुंबई, चार अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने एक क्रूज़ जहाज से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए जाने के मामले में सोमवार की सुबह उस जहाज के मुंबई वापस पहुंचने पर उसकी तलाशी ली। यह जानकारी एनसीबी के एक अधिकारी ने दी। दो दिन पहले एजेंसी ने जहाज पर ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ करने का दावा किया था।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने जहाज पर छह घंटे से ज्यादा समय तक चली तलाशी के दौरान कुछ दस्तावेज और कुछ पदार्थ जब्त किए, जिनके मादक द्रव्य होने का संदेह है। उन्होंने विस्तार से जानकारी नहीं दी।

एनसीबी ने गोवा जा रहे ‘कॉर्डेलिया क्रूज़’ जहाज पर छापेमारी के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को रविवार को गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी को सोमवार को जानकारी मिली कि जहाज दो दिन बाद शहर लौट आया है। इसके बाद उसके अधिकारी टर्मिनल पहुंचे और उसकी तलाशी शुरू की। इस दौरान एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े भी वहां मौजूद रहे।

अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने अपने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार की शाम को गोवा जाने वाले ‘कॉर्डेलिया क्रूज़’ जहाज पर छापा मारा और कुछ यात्रियों के पास से नशीले पदार्थ बरामद किए थे। छापेमारी में 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी (मेफोड्रोन), 21 ग्राम चरस और एक्स्टेसी की 22 गोलियां एवं 1.33 लाख रुपये नकद जब्त किए थे।

छापेमारी के दौरान मुंबई एनसीबी के 20 से अधिक अधिकारी ग्राहक बनकर जहाज पर सवार हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि जहाज पर 1800 लोग थे लेकिन जांच के बाद आठ लोगों को छोड़कर सभी को जाने के लिए कहा गया । इन आठ लोगों में आर्यन खान भी थे।

उन्होंने बताया कि आर्यन खान के अलावा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट, नूपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा के तौर पर हुई है।

आर्यन खान, धमेचा और मर्चेंट को रविवार को एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार अक्टूबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया था।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि मादक पदार्थ रोधी एजेंसी की जहाज पर होने वाली पार्टी को लेकर 15- 20 दिनों से नजर थी। उसे सूचना मिली थी कि जहाज पर मादक पदार्थों की पार्टी का आयोजन होगा। पुष्टि होने के बाद एनसीबी ने शनिवार को छापेमारी की।

उन्होंने कहा था कि एनसीबी दिल्ली की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी नमासक्रे और कॉर्डेलिया क्रूज के अधिकारियों से पूछताछ करेगी।

क्रूज़ कम्पनी ने रविवार को एक बयान में कहा था कि उसका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। ‘वाटरवेज लीजर टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अध्यक्ष जुर्गन बेलोम ने एक बयान में कहा था, ‘‘कॉर्डेलिया क्रूज़ का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस घटना से कोई संबंध नहीं है। कॉर्डेलिया क्रूज़ ने अपने जहाज को एक निजी कार्यक्रम के लिए दिल्ली स्थित एक इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी को किराए पर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?