लाइव न्यूज़ :

नशा ना तो अच्छी चीज, ना ही स्टाइल की अभिव्यक्ति: मोदी

By भाषा | Updated: June 26, 2021 12:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत का आह्वान करते हुए लोगों को आगाह किया कि नशा जिंदगी को ना सिर्फ अंधेरे की ओर धकेलती है बल्कि बर्बादी और तबाही का कारण भी बनती है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस पर आज मैं उन सभी लोगों की सराहना करता हूं जो जमीनी स्तर पर नशे से समाज को मुक्त करने के लिए काम कर रहे हैं। जीवन बचाने के लिए ऐसे सभी प्रयास महत्वपूर्ण हैं। आखिरकार, नशा अपने साथ अंधेरा, बर्बादी और तबाही लेकर आता है।’’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘आइए, हम सब मिलकर नशे को लेकर सही जानकारी साझा करने और नशा मुक्त भारत की कल्पना को साकार करने की प्रतिबद्धता को दोहराएं। याद रखिए, नशा ना तो अच्छी चीज है और ना ही स्टाइल की अभिव्यक्ति।’’

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ के एक पुराने संस्करण के कुछ अंश साझा किए जिनमें नशा मुक्ति के संबंध में उन्होंने लोगों से संवाद किया था।

ज्ञात हो कि हर साल 26 जून को दुनिया भर में नशीली दवाओं के दुरपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह दिन नशीली दवाओं के दुरुपयोग को समाप्त करने और अवैध नशीली दवाओं के व्यापार को बढ़ावा देने वाले जागरुक करने के लिए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह