लाइव न्यूज़ :

महरोली-गुड़गांव रोड के पास भारी मात्रा में फेंकी गईं दवाएं, उच्च न्यायालय ने पुलिस से जब्त करने को कहा

By भाषा | Updated: May 12, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई दिल्ली उच्च न्यायालय को बुधवार को एक विधि छात्र ने महरोली-गुड़गांव रोड पर स्थित अहिंसा स्थल (जैन मंदिर) के पास भारी मात्रा में फेंकी गईं दवाओं के बारे में सूचित किया।

अदालत को बताया गया कि इन दवाओं पर लगे ठप्पों से ऐसा जान पड़ता है कि इनकी आपूर्ति दिल्ली सरकार के अस्पतालों के लिए होनी थी।

उच्च न्यायालय ने पुलिस को तत्काल दवाओं की खेप को जब्त करने का निर्देश दिया ताकि इसकी जानकारी होने पर कहीं लोग दवाओं को ले जाकर इनका उपयोग शुरू ना कर दें।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने दवाओं की खेप सड़क पर फेंके जाने के संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू करने का निर्देश भी दिया।

पीठ ने सुनवाई की अगली तारीख 19 मई को इस मामले में उठाए गए कदमों के बारे में स्थिति रिपोर्ट उसके समक्ष पेश करने का भी निर्देश दिया।

कोविड संबंधी मुद्दों पर जारी सुनवाई के दौरान एक विधि छात्र ने अदालत को दवाओं को फेंके जाने के बारे में सूचित किया।

विधि छात्र सागर मेहलावत ने पीठ को बताया कि इन दवाओं में से कुछ खराब हो चुकी हैं जबकि अन्य अभी उपयोग करने लायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो