लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स मामला: पूर्व मंत्री का बेटा आदित्य अल्वा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 12, 2021 11:45 IST

Open in App

बेंगलुरु, 12 जनवरी कर्नाटक में हाई प्रोफाइल ड्रग्स मामले में एक आरोपी आदित्य अल्वा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जब से राज्य की पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों, आपूर्तिकर्ताओं और रेव पार्टी आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है तब से ही पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा का बेटा आदित्य अल्वा पिछले पांच महीनों से फरार चल रहा था,

उसे चेन्नई में सोमवार रात को एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "कॉटनपेट पुलिस स्टेशन में दर्ज ड्रग मामले में फरार चल रहे आरोपी आदित्य अल्वा को चेन्नई में गिरफ्तार किया गया।"

कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी, ​​पार्टी आयोजक वीरेन खन्ना, आदित्य अग्रवाल, आरटीओ क्लर्क के रविशंकर, कुछ नाइजीरियाई नागरिकों और कई अन्य लोगों को पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो द्वारा पिछले साल नशीले पदार्थ के साथ बेंगलुरु से तीन लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों, और उपभोक्ताओं पर कार्रवाई शुरू की थी।

तीनों ने एनसीबी के अधिकारियों को बताया था कि वे कन्नड़ फिल्म अभिनेताओं और गायकों को नशीले पदार्थों की आपूर्ति कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन