लाइव न्यूज़ :

जयपुर व अजमेर से करोड़ों रुपये की नशे की गोलियां व कैप्सूल बरामद

By भाषा | Updated: May 24, 2021 18:58 IST

Open in App

जयपुर, 24 मई राजस्थान पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अपने अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी जयपुर व अजमेर से करोड़ों रुपये कीमत की नशे की गोलियां व कैप्सूल बरामद किए हैं। केवल जयपुर से ही पांच करोड़ रुपये मूल्य की 8.67 क्विंटल गोलियां व कैप्सूल बरामद किए गए हैं। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत पुलिस की विशेष टीम ने शनिवार को जयपुर के रामगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मद साबिर को उसके टैंपों के साथ पकड़ा।

उन्होंने बताया कि टैंपों में करीब 25 लाख नशीली गोलियां व कैप्सूल थे जिनका न बिल था और न लाइसेंस तथा इन्हें जब्त कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये मादक पदार्थ आठ क्विंटल 67 किलोग्राम से अधिक वजनी है और बाजार में इसकी कीमत पांच करोड़ रुपये आंकी गई है।

वहीं आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को लगभग 34 लाख नशीली गोलियां, कैप्सूल व टीके बरामद किए गए। इस मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

उधर, भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर और अजमेर में नशीली दवाओं की पकड़ी गई खेप को युवाओं की नस्ल खराब करने का षड्यंत्र बताया।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व विधायक रामलाल शर्मा ने दावा किया कि जयपुर में पांच करोड़ रुपये व अजमेर में 11 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली दवाइयां पकड़ी गई हैं।

उन्होंने इस मामले की गहराई तक जांच की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान