लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान के पास से नहीं मिला था मादक पदार्थ: डिसूजा ने किया दावा

By भाषा | Updated: November 1, 2021 23:52 IST

Open in App

मुंबई, एक नवंबर क्रूज पर मादक पदार्थ पाए जाने के मामले में रिश्वत लेने से जुड़े आरोप के संबंध में सैम डिसूजा ने सोमवार को दावा किया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के चश्मदीद के. पी. गोसावी ने उसे बताया था कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के पास कोई मादक पदार्थ नहीं पाया गया था। डिसूजा का नाम भी भुगतान के आरोपों के सिलसिले में सामने आया था।

डिसूजा ने यह भी दावा किया कि एनसीबी अधिकारी भ्रष्ट नहीं हैं क्योंकि गोसावी और स्वतंत्र चश्मदीद प्रभाकर सैल आपस में एक दूसरे से बात करते थे और उन्होंने अपने मोबाइल फोन में एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े का नंबर रखा था ताकि ऐसा लगे कि वह उनके संपर्क में हैं।

पिछले महीने सैल ने दावा किया था कि उसने गोसावी को यह कहते सुना कि वह किसी सैम डिसूजा से 25 करोड़ रुपये की डील के बारे में बात कर रहा था। सैल ने दावा किया था गोसावी डिसूजा से मादक पदार्थ के मामले में बात कर रहा था और आठ करोड़ रुपये एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े को दिए जाने थे।

डिसूजा ने कहा, “तीन अक्टूबर को तड़के, मुझे पता चला कि जिसे गिरफ्तार किया गया है वह आर्यन खान है। उस समय आर्यन ने गोसावी से कहा कि वह अपनी प्रबंधक पूजा डडलानी से बात करना चाहता है। गोसावी ने आर्यन का संदेश पहुंचा दिया। उस समय गोसावी ने मुझे बताया कि आर्यन खान निर्दोष है और उसके पास कोई मादक पदार्थ नहीं मिला। उसने कहा कि हम उसकी मदद कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे