लाइव न्यूज़ :

केरल के रिसॉर्ट में पार्टी के दौरान नशीले पदार्थों का इस्तेमाल, महिला समेत नौ लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 21, 2020 15:44 IST

Open in App

इडुक्की (केरल), 21 दिसंबर इडुक्की के निजी रिसॉर्ट में आयोजित एक पार्टी के दौरान नशा करने के मामले में एक महिला समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि रविवार रात हुई पार्टी में कम से कम 60 लोग शामिल हुए थे। यह रिसॉर्ट भाकपा नेता और इलापारा के पूर्व पंचायत अध्यक्ष शाजी कुट्टीकट का है।

कुट्टीकट ने न्यूज चैनलों को बताया कि जन्मदिन की पार्टी के लिए ऑनलाइन तरीके से कमरों की बुकिंग की गयी थी।

आयोजकों ने आश्वस्त किया था कि पार्टी का आयोजन रात आठ बजे तक होगा और उसके बाद लोग चले जाएंगे। पार्टी के लिए 11 कमरे बुक किए गए थे।

कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रिसॉर्ट तक अलग-अलग रैलियां निकाली और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि रिसॉर्ट में इस तरह की पार्टिंयां अक्सर आयोजित की जाती हैं और पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।

पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ पर नियंत्रण संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार ने बताया, ‘‘पार्टी में हिस्सा लेने वाले 60 लोगों की पहचान की जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ की भी जब्ती की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?