लाइव न्यूज़ :

भारत में मादक पदार्थों की तस्करी की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की अगुवाई वाले आयोग से कराई जाए: कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:30 IST

Open in App

शिमला, 29 सितंबर कांग्रेस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मुद्दे की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश की अगुवाई में आयोग के गठन की बुधवार को मांग की।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने यहां मीडियाकर्मियों से बातचीत में गुजरात में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ मिलने के मामले में समयबद्ध तरीके से जांच की मांग की।

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने हाल में गुजरात के कच्छ जिले में अडानी मुंद्रा बंदरगाह पर दो कंटेनरों से करोड़ों रुपये की 2988.21 किलोग्राम हेरोइन जब्त की।

लांबा ने कहा कि इस मामले की और भारत में मादक पदार्थों की तस्करी की जांच उच्चतम न्यायालय के किसी सेवारत न्यायाधीश की अगुवाई वाले विशेष आयोग द्वारा की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया