लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ तस्करी का मामला : गुजरात एटीएस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 29, 2021 22:29 IST

Open in App

अहमदाबाद, 29 नवंबर गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने हाल में मोरबी और दो अन्य जिलों से 730 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामदगी की जांच के तहत दिल्ली में एक नाइजीरियाई नागरिक के घर से दो और लोगों को गिरफ्तार किया है और 3.25 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है। अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एटीएस की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के पुणे निवासी सरजेराव गरद (56) और जामनगर जिले के सचाना निवासी जाविद सोढ़ा (32) के रूप में हुई है।

इससे पहले एटीएस ने नाइजीरियाई नागरिक माइकल यूगोचुकुवु क्रिश्चियन समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया था और 730 करोड़ रुपये मूल्य की 146 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी।

दो हफ्ते पहले, एटीएस ने मोरबी जिले से तीन लोगों को गिरफ्तार किया और 600 करोड़ रुपये की 120 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। मामले में आगे चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया और देवभूमि द्वारका के नवदरा में एक मकान से 120 करोड़ रुपये की 24 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। बाद में, एटीएस ने जामनगर शहर के पास समुद्र किनारे एक मकान से 10 करोड़ रुपये मूल्य का दो किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता