लाइव न्यूज़ :

बंगाल की खाड़ी में समुद्र मार्ग से मादक पदार्थ की तस्करी नई चुनौतीःएनसीबी महानिदेशक

By भाषा | Updated: December 11, 2020 23:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर राष्ट्रीय स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के प्रमुख राकेश अस्थाना ने म्यांमा के साथ एक द्विपक्षीय बैठक के दौरान कहा कि बंगाल की खाड़ी में समुद्री रास्ते से मादक पदार्थ की तस्करी भारत और म्यांमा के लिए एक "नई चुनौती" के तौर पर उभर रहा है।

एक सरकारी बयान में अस्थाना के हवाले से कहा गया है, " म्यांमा से लगे पूर्वोत्तर राज्यों में मादक पदार्थों का अधिक दुरुपयोग, भारत के लिए चिंता का एक मुख्य कारण बन गई है।"

भारत और म्यांमा के बीच मादक पदार्थ दुरुपयोग नियंत्रण पर सहयोग को लेकर डिजिटल माध्यम से बृहस्पतिवार को हुई द्विपक्षीय बैठक में इस बाबत चर्चा की गई।

बैठक में भारतीय दल की अगुवाई अस्थाना ने की जबकि म्यांमा के शिष्टमंडल का नेतृत्व ड्रग प्रवर्तन प्रभाग (डीईडी) एवं ड्रग दुरुपयोग नियंत्रण की केन्द्रीय समिति के संयुक्त सचिव पुलिस ब्रिगेडियर जनरल विंग नेंग ने किया।

अस्थाना ने बैठक में कहा, " भारत-म्यांमा सीमा में सेंध के अलावा, बंगाल की खाड़ी में समुद्री मार्ग से हो रही मादक पदार्थ की तस्करी दोनों देशों के लिए एक चुनौती के रूप में उभरी है।"

उन्होंने कहा, " एनसीबी इस क्षेत्र में मादक पदार्थ के खतरे से निपटने के लिए म्यांमा के साथ जानकारी और सहायता साझा करने के मौजूदा तंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।"

अस्थाना ने हेरोइन और एमफेटामाइन टाइप स्टिमुलेंट्स (एटीएस) की तस्करी से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डाला।

बयान के मुताबिक, नेंग ने याबा टेबलेट (मेथम्फेटामाइन) के उत्पादन के उस बढ़ते खतरे पर प्रकाश डाला, जिसके कारण इस क्षेत्र में गंभीर चिंता पैदा हो गई है। हालांकि भारत और म्यांमा के बीच पिछले कुछ वर्षों के दौरान सहयोग के तंत्र में बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने मादक पदार्थ की तस्करी तथा तस्करी से संबंधित गतिविधियों को लेकर प्रत्येक स्तर पर लगातार जानकारी के आदान-प्रदान को विकसित करने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग