लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के बाद मादक पदार्थों की तस्करी सबसे बड़ी चुनौती: पुलिस प्रमुख

By भाषा | Updated: January 1, 2021 15:28 IST

Open in App

जम्मू, एक जनवरी जम्मू कश्मीर में वर्ष 2020 में मादक पदार्थों के 1,600 से अधिक संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि केन्द्र शासित क्षेत्र में आतंकवाद के बाद मादक पदार्थों की तस्करी सबसे बड़ी चुनौती है।

सिंह ने शुक्रवार को कहा कि साल भर मादक पदार्थ और मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि 1,132 मामले दर्ज किए गए और कुल 1,672 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि इनमें से 35 तस्करों के खिलाफ जन सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।

डीजीपी ने कहा,‘‘ आतंकवाद के बाद मादक पदार्थ सबसे बड़ी चुनौती है। यह आतंकवाद को जिंदा रखता है (धन मुहैया करा कर) और दूसरा, यह युवाओं को बर्बाद करता है।’’

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 152.18 किलोग्राम हेरोइन, 563.61 किलोग्राम भांग, 22,230.48 किलोग्राम अफीम और अन्य मादक पदार्थ जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा पदाक पदार्थ के 3,39,603 कैप्सूल, 57,925 बोतल मादक द्रव्य और नशे के 265 इंजेक्शन बरामद किए गए।

डीजीपी ने बताया कि जम्मू के हंदवाड़ा, बडगाम और अरनिया में मादक पदार्थ - आतंकवाद के मॉड्यूल का भी भंडाफोड़ किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां