लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को किया गिरफतार, 462 ग्राम गांजा बरामद

By भाषा | Updated: August 4, 2021 22:25 IST

Open in App

सोनीपत, चार अगस्त हरियाणा के सोनीपत जिले के थाना गन्नौर की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । उसकी पहचान पानीपत जिला निवासी गौरव कुमार के रूप में की गयी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पर्यवेक्षण अधिकारी की उपस्थिति में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 462 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया ।

उन्होंने बताया कि गिरफतार आरोपी के विरूद्ध मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम के अन्तर्गत थाना गन्नौर में मामला दर्ज किया गया।

इस बीच, जिले के गांव बनवासा में रिकवरी के लिए आए एक कर्मचारी का मोटरसाइकिल पर रखा थैला तीन युवकों ने चोरी कर लिया। कर्मचारी की शिकायत पर बरोदा थाना में मामला दर्ज किया गया। थैले में करीब 30 हजार रुपये नकद, मोबाइल और टैब था।

पुलिस ने बताया कि कर्मचारी की पहचान अजय कुमार के रूप में की गयी है और वह भारत फाइनेंस सभाल बैंक में नौकरी करता है।

दूसरी ओर प्रदेश के जींद जिले के उझाना गांव के निकट होटल में ठहरी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म करने तथा मोबाइल छीनने के एक आरोपी को गढ़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

जींद जिले में ही एक अन्य मामले में उचाना थाना क्षेत्र में एक महिला की अश्लील वीडियो बना उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर उसका कथित यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जिले के झांझ खुर्द गांव के निकट ऑटो सवार दो महिलाओं ने बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ देकर उनसे सोने के गहने व नगदी की चोरी कर ली । पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बेटे की शिकायत पर दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण