लाइव न्यूज़ :

देश के सबसे बड़े ड्रग तस्करों में शामिल रणजीत राणा उर्फ चीता अपने भाई के साथ गिरफ्तार, पाकिस्तान से भी करता था स्मगलिंग

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 9, 2020 08:40 IST

पंजाब पुलिस के मुताबिक रणजीत राणा उर्फ चीता जून 2019 में अटारी से मिली 532 किलोग्राम हेरोइन में वांटेड है। पुलिस इनके गैंगस्टरों से भी जुड़े होने का संदेह जता रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब पुलिस ने रणजीत राणा के साथ उसके भाई  गगनदीप भोला को भी गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने इसे भारत का सबसे बड़े ड्रग्स तस्करों में से एक बताया है।

चंडीगढ़: भारत के सबसे बड़े ड्रग तस्करों में से एक अमृतसर के रणजीत राणा उर्फ चीता को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रणजीत राणा के साथ उसके भाई गगनदीप भोला को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों ड्रग तस्करों को हरियाणा के सिरसा के बेगू गांव से गिरफ्तार किया गया है। दोनों हेरोइन तस्करी के मामले में मोस्टवांटेड थे। पुलिस इनके गैंगस्टरों से भी जुड़े होने का संदेह जता रही है।

पंजाब के डीजीपी ने जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हिजबुल के गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने आज सिरसा से भारत के सबसे बड़े ड्रग तस्करों में से एक अमृतसर के रणजीत राणा चीता को गिरफ्तार कर लिया है। रणजीत राणा और उसके भाई गगनदीप भोला को हरियाणा के सिरसा के बेगू गांव से गिरफ्तार किया गया था। 

DGP पंजाब ने कहा, रणजीत राणा चीता जून 2019 में अटारी से मिली 532 किलोग्राम हेरोइन में वांटेड है। उन्होंने कहा, रणजीत राणा चीता जून 2019 में अटारी से मिले 532 किलोग्राम हेरोइन में वांटेड था। 29 जून को पाकिस्तान से आई 532 किलो हेरोइन मामले में कस्टम और पुलिस ने 20 से अधिक लोगों को पकड़ा था, जबकि राणा फरार हो गया था।

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया