लाइव न्यूज़ :

असम में एक मुठभेड़ में मादक पदार्थ तस्कर घायल

By भाषा | Updated: September 20, 2021 23:05 IST

Open in App

तेजपुर (असम), 20 सितंबर असम के सोनीतपुर जिले में पुलिस की हिरासत से भागने का कथित रूप से प्रयास कर रहा एक तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

सोनीतपुर के पुलिस अधीक्षक धनंजय पी. घनावत ने बताया कि जिले के खनामुख गोदाम घाट से रविवार की रात पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन के 136 कंटेनर बरामद किए ।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान एक आरोपी जांच दल को उनके छुपाए हुए हथियार बरामद कराने के लिए वहां ले जाने को तैयार हो गया।

घनावत ने कहा, ‘‘पुलिस दल जब हथियार बरामद करने के लिए आरोपी को साथ लेकर गया तो, उसने अंधेरे का फायदा उठाकर हिरासत से भागने की कोशिश की। कोई रास्ता ना देखकर पुलिस ने आरोपी के पैर पर गोली चलायी। आरोपी को तेजपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है।’’

राज्य में मई से अभी तक मुठभेड़ों में कम से कम 26 संदिग्ध उग्रवादी और अपराधी मारे गए हैं। वहीं 42 आरोपी और कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।

मुठभेड़ की अनेक घटनाओं को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है और विपक्ष का आरोप है कि असम पुलिस जानबूझकर मुठभेड कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू