मादक पदार्थ तस्कर 85 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 22, 2021 21:43 IST2021-08-22T21:43:30+5:302021-08-22T21:43:30+5:30

Drug smuggler arrested with 85 kg of ganja | मादक पदार्थ तस्कर 85 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार

मादक पदार्थ तस्कर 85 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यक्ति की कार से 85 किलोग्राम गांजा बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। संजय कुमार को शाहबेरी क्रॉसिंग रिपब्लिक के समीप से शनिवार रात गिरफ्तार किया गया। वह ओडिशा से गाजियाबाद में गांजा तस्करी कर रहा था। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि बिहार के दरभंगा जिले का मूल निवासी कुमार अपने एक सहयोगी के साथ विजय नगर पुलिस थाना क्षेत्र के सुदामा पुरी कालोनी में एक किराए के घर में रहता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वे गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर और राष्ट्रीय राजधानी (एनसीआर) के अन्य जिलों में छोटे-छोटे विक्रेताओं के पास इसकी खेप पहुंचाते थे। अग्रवाल ने बताया कि कुमार के सहयोगी की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Drug smuggler arrested with 85 kg of ganja

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :NCR