लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ का नशीला पदार्थ बरामद

By भाषा | Updated: September 14, 2021 16:19 IST

Open in App

सहारनपुर, 14 सितंबर उतर प्रदेश के सहारनपुर में थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक महिला सहित चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से भारी मात्रा में अवैध स्मैक और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किये हैं। जब्त किये गये मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ एस चन्नपा ने इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है। चन्नपा ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि सहारनपुर में नशीले पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस ने भाजपुर पुलिया से चार नशा तस्करों- समीर पुत्र रमेशचंद निवासी यमुनानगर, मोबीन पुत्र फजलूरहमान निवासी चिलकाना सहारनपुर, सुहैल पुत्र रईस निवासी शाहजहांपुर और सहारनपुर निवासी महिला महराज को फर्जी नम्बर प्लेट लगी स्विफ्ट कार के साथ पकड़ा था। एसएसपी ने बताया कि इनके कब्जे से 700 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इनके पास से बरामद नशीले पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। चन्नपा ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन तस्करों के तार कहां-कहां जुड़े हैं। इन सभी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। इनके खिलाफ थाना कुतुबशेर में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर