लाइव न्यूज़ :

दो कांस्टेबल की हत्या मामले में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार : पुलिस

By भाषा | Updated: December 25, 2021 22:25 IST

Open in App

जोधपुर, 25 दिसंबर राजस्थान के भीलवाड़ा में इस साल अप्रैल महीने में दो पुलिस कर्मियों की हत्या में वांछित कथित मादक पदार्थ तस्कर को शनिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।

अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एस सेंगाथिर ने बताया कि मादक पदार्थ तस्कर राजूराम उर्फ फौजी को अजमेर और जोधरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह जोधपुर जिले के बनार पुलिस थाने के अंतर्गत खोखारियां गांव से गिरफ्तार किया। फौजी इससे पहले उसे पकड़ने की पुलिस की कोशिश नाकाम कर चुका था।

उन्होंने बताया कि फौजी की गिरफ्तारी पुलिस टीम की मुठभेड़ के बाद हुई है और जवाबी गोली उसके पैर में लगी है। सेंगाथिर ने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर है।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि फौजी को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था और उसकी पूरे देश में संभावित छिपने के ठिकानों पर तलाश की जा रही थी।

उन्होंने बताया, ‘‘हाल में हमें फौजी के जोधपुर के खोखारिया गांव में छिपे होने की सूचना मिली। इसकी जानकारी जोधपुर पुलिस के साथ साझा की गई और शुक्रवार को उस घर को घेर लिया गया, जिसमें उसके छिपे होने की आशंका थी।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी घर से बाहर था और पुलिस टीम ने पूरी रात मकान पर नजर रखी और शनिवार सुबह जब वह मोटरसाइकिल से लौटा तो पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की। पुलिस को जब उसने देखा को तो गोलीबारी शुरू कर दी, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें उसे एक गोली लगी और वह मोटरसाइकल से गिर पड़ा। पुलिस टीम का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त (जोधपुर पूर्व) भुवन भूषण यादव कर रहे थे।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि मकान के मालिक लूनाराम को भी आश्रय देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

अजमेर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा जो अप्रैल में भीलवाड़ा स्थानांतरित थे, ने बताया कि फौजी मादक पदार्थ तस्करी गिरोह चलाता है जबकि एक अन्य गिरोह सुनील डूडी चलाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है