लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर अजमल तोतला को पकड़ा

By भाषा | Updated: November 28, 2021 13:38 IST

Open in App

मुंबई, 28 नवंबर मुंबई पुलिस ने मादक पदार्थ के तस्कर अजमल तोतला को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि उसे इस महीने की शुरुआत में नशीला पदार्थ ‘मेफेड्रोन’ जब्त होने के मामले के संबंध में शुक्रवार को यहां सायन इलाके से पकड़ा गया।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने हाल में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान मादक पदार्थ के मामले में भी तोतला के नाम का जिक्र किया था। साथ ही उन्होंने महिला मादक पदार्थ तस्कर रुबीना नियाजु शेख का भी नाम लिया था।

पुलिस ने 20 नवंबर को आरिफ नसीर शेख (39) और अतीक हामिद शेख उर्फ इतल्ली (28) को गिरफ्तार किया था और उनके पास से 13 ग्राम मेफेड्रोन और 4.13 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। दोनों धारावी इलाके के रहने वाले हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस के दल ने उसी दिन माहिम इलाके में एक इमारत के पास एक एसयूवी को फुटपाथ पर खड़े देखा था जिसमें करीब चार लोग सवार थे। जब उन लोगों ने भागना शुरू किया तो पुलिस ने उनमें से दो को पकड़ लिया था। बाद में पुलिस ने मादक पदार्थ, नकदी, एक महंगा मोबाइल फोन और उनकी कार जब्त की थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले के संबंध में तोतला की तलाश कर रही है और शुक्रवार को उसे पकड़ लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी