लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ जब्ती का मामला: एनसीबी ने कार्डेलिया क्रूज के सीईओ को समन भेजा

By भाषा | Updated: October 6, 2021 00:33 IST

Open in App

मुंबई, पांच अक्टूबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के तट से जहाज से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए जाने के मामले में मंगलवार को ‘कॉर्डेलिया क्रूज़’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को समन जारी किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जांच के आगे बढ़ने के साथ ही एनसीबी ने जांच में शामिल होने के लिए क्रूज के सीईओ को समन जारी किया है।

अधिकारी ने कहा कि एनसीबी उन यात्रियों का ब्योरा चाहती है जोकि गोवा जा रहे इस क्रूज पर सवार थे तथा साथ ही एजेंसी आरोपियों के खिलाफ और साक्ष्य जुटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

उन्होंने कहा कि अन्य जोन की इकाइयां भी मुंबई एनसीबी की मदद कर रही हैं।

एनसीबी ने दिल्ली की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के चार ‘हाई प्रोफाइल आयोजकों’ सहित और सात लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान भी आरोपी हैं। एनसीबी ने अभी तक इस मामले में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज ये चार राशि के लोग बेहद भाग्यशाली, चौतरफा प्राप्त होंगी खुशियां

कारोबारखाद्य सब्सिडी बढ़ी, नहीं घटी किसानों की चिंता

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

भारत अधिक खबरें

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया