लाइव न्यूज़ :

नशीले पदार्थों संबंधी जांच: एनसीबी ने महाराष्ट्र के मंत्री के दामाद के घर छापा मारा

By भाषा | Updated: January 14, 2021 17:05 IST

Open in App

मुंबई, 14 जनवरी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान के यहां स्थित आवास पर बृहस्पतिवार को छापा मारा। एनसीबी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई की एक अदालत ने खान को 18 जनवरी तक के लिए एनसीबी की हिरासत में सौंप दिया है।

खान को नशीले पदार्थों संबंधी एक मामले में एनसीबी ने बुधवार को गिरफ्तार किया था।

एक अधिकारी ने बताया कि ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी और दो अन्य को पिछले सप्ताह 200 किलोग्राम मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में कथित भूमिका को लेकर खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी के एक दल ने उपनगरीय बांद्रा में खान के आवास पर छापा मारा, जहां से कुछ भी जब्त नहीं किया गया।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की टीम ने जुहू इलाके में भी छापा मारा।

विशेष सरकारी वकील अतुल सारपंदे ने बताया कि इस बीच, खान को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने मामले की आगे की जांच के लिए उन्हें 18 जनवरी तक के लिए एनसीबी की रिमांड में दे दिया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने एनसीबी द्वारा खान की गिरफ्तारी का बृहस्पतिवार को जिक्र किया और कहा कि संबद्ध लोगों को एजेंसी के साथ सहयोग करना चाहिए।

पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी के नेता मलिक के खिलाफ कोई व्यक्तिगत आरोप नहीं है।

एनसीबी ने खान को कई घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

सूत्रों ने बताया कि ड्रग्स मामले के एक आरोपी और खान के बीच 20,000 रुपये का कथित ऑनलाइन लेन-देन का मामला सामने आने के बाद एजेंसी ने उन्हें (खान को)तलब किया था।

राज्य के मंत्री नवाब मलिक ने किसी घटना का जिक्र किये बगैर बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘कानून से ऊपर कोई भी नहीं है और यह (कानून) बगैर किसी भेदभाव के लागू किया जाना चाहिए। कानून अपना काम करेगा और न्याय होगा।’’

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे अपनी न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और मैं उसका सम्मान करता हूं। ’’

गौरतलब है कि एजेंसी ने मंगलवार को मुंबई के प्रसिद्ध मुच्छड़ पानवाला दुकान के एक मालिक रामकुमार तिवारी को गिरफ्तार किया था।

तिवारी को बुधवार को यहां की एक अदालत ने जमानत दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!