लाइव न्यूज़ :

मुंद्रा बंदरगाह से ड्रग की बरामदगी : एनआईए ने कई ठिकानों की तलाशी ली

By भाषा | Updated: October 9, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से जब्त 2,988 किलोग्राम हेरोइन के सिलसिले में शनिवार को कई राज्यों के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनआईए ने इस मामले में स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम और गैर कानूनी गतिविधि (निषेध) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

एनआईए के अधिकारी ने बताया कि यह मामला गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से 2,988.21 किलोग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) की जब्ती और इस माल के खरीद और वितरण में विदेशी नागरिकों की संलिप्तता से जुड़ा है।

अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ ‘ अर्ध प्रसंस्करित टैल्क स्टोन’ के नाम से आयातित सामान में मिला और इसे अफगानिस्तान से भेजा गया था और यह बंदर अब्बास बंदरगाह के जरिये भारत पहुंचा।

उन्होंने बताया कि अर्ध प्रसंस्करित टैल्क स्टोन के नाम पर मादक पदार्थ आयात करने के आरोपी लोगों के चेन्नई, कोयंबटूर और विजयवाड़ा स्थित परिसरों की तलाशी ली गई।

अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान अपराध में संलिप्तता के संकेत करने वाले दस्तावेज और अन्य वस्तुएं जब्त की गई। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे