लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ की बरामदगी: बीएसएफ कान्स्टेबल, दो अन्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 19, 2020 01:29 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 नवम्बर पंजाब पुलिस ने बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कान्स्टेबल और दो अन्य को पाकिस्तान से तस्करी करके लायी गई 11 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया।

एक विज्ञप्ति के अनुसार कांस्टेबल बरिंदर सिंह को राजस्थान के गंगानगर में बीएसएफ परिसर से जालंधर पुलिस ने एक अभियान में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि उसके पास से .30 बोर की विदेशी पिस्तौल, एक मोटरसाइकिल और 745 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि बीएसएफ के कान्स्टेबल सहित तीन लोगों की इस गिरफ्तारी से एक दिन पहले चार मादक पदार्थ तस्करों से 11 किलोग्राम हेरोइन और 19.25 लाख रुपये नकद बरामद किये गए थे।

पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा से मादक पदार्थ स्थानांतरित करने और उन्हें अन्य आरोपियों को सौंपने में बीएसएफ कांस्टेबल ‘‘माध्यम’’ था।

बठिंडा का रहने वाला कांस्टेबल बरिंदर सिंह करनपुर के माझिवाला चौकी पर तैनात था।

विज्ञप्ति के अनुसार उससे पूछताछ के बाद, दो अन्य आरोपी - बलकार सिंह बल्ली और जगमोहन सिंह जग्गू - दोनों गंगानगर निवासी- बुधवार को गिरफ्तार किये गए। विज्ञप्ति के अनुसार बलकार सिंह के पास से .30 बोर की पिस्तौल और आठ लाख रुपये नकद बरामद हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब