लाइव न्यूज़ :

गुजरात में एयर कार्गो कूरियर का उपयोग करने वाले मादक पदार्थ रैकेट का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 00:06 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 नवंबर गुजरात पुलिस ने एक सप्ताह की अवधि में चार लोगों को गिरफ्तार करके एक बड़े मादक पदार्थ रैकेट का भंडाफोड़ का दावा किया है जिसमें अहमदाबाद के तस्करों ने अमेरिका के साथ ही देश के अन्य हिस्सों से एयर कार्गो कूरियर से पिछले दो साल में कोकीन समेत 100 किलोग्राम मादक पदार्थ मंगाया। एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

अहमदाबाद के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्रसिंह यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान 27 साल के वंदित पटेल के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि वह अपने सहयोगी पार्थ शर्मा (32) के साथ मिलकर अमेरिका स्थित नशे के आपूर्तिकर्ताओं से डार्क वेब के जरिये संपर्क किया और मादक पदार्थ प्राप्त करने के लिए चार करोड़ रुपये क्रिप्टोकरेंसी के रूप में भुगतान किया।

यादव ने बताया कि पटेल और शर्मा को 17 नवंबर को साढे तीन लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा दो अन्य मादक पदार्थ तस्करों को सोमवार को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान विपल गोस्वामी और जिल पराते के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि पटेल ने सिंगापुर से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है और उसका पॉश इलाके साउथ बोटाल में एक सैलों है।

अधिकारी ने बताया कि इन लोगों ने पिछले दो साल में 100 किलोग्राम मादक पदार्थ प्राप्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा