नांदेड़ में मादक पदार्थ बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 23:08 IST2021-11-23T23:08:49+5:302021-11-23T23:08:49+5:30

Drug making company busted in Nanded, three arrested | नांदेड़ में मादक पदार्थ बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

नांदेड़ में मादक पदार्थ बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

मुंबई, 23 नवंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के कामठा इलाके में मादक पदार्थ का उत्पादन करने वाली एक इकाई का भंडाफोड़ किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने सोमवार को तीन दुकानों पर छापा मारा जहां से मादक पदार्थ बनाने की एक इकाई का संचालन किया जा रहा था।

एनसीबी की टीम ने 111 किलोग्राम पोस्त भूसा, 1.4 किलोग्राम अफीम, 1.55 लाख रुपये नकद, दो पिसाई मशीन, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और नोट गिनने की एक मशीन जैसे उपकरण बरामद किए।

अधिकारी ने कहा कि हरदयाल सिंह गुलाब सिंह कतोड़िया, जीवन सिंह अवतार सिंह चोपड़ा और जितेंद्र सिंह प्रगण सिंह भुल्लर नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि नांदेड़ में पड़े छापे से प्राप्त सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Drug making company busted in Nanded, three arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे