लाइव न्यूज़ :

सरकार की नाक के नीचे देश में फल फूल रहे हैं ड्रग माफिया : राजीव शुक्ला

By भाषा | Updated: September 28, 2021 19:52 IST

Open in App

रायपुर, 28 सितंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने आरोप लगाया है कि देश में ड्रग माफिया सरकार की नाक के नीचे फल फूल रहा है। उन्होंने हाल में गुजरात से भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किये जाने के मामले की उच्चतम न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक आयोग गठित कर जांच कराने मांग की है।

शुक्ला ने मंगलवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस महीने की 13 तारीख को 21 हजार करोड़ रुपये मूल्य की तीन हजार किलोग्राम हेरोइन जब्त किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया था।

उन्होंने कहा कि ये मादक पदार्थ ईरान ‘सेमिकट टेलकम पाउडर’ की फर्जी ब्रांडिंग से मेसर्स हसन हुसैन लिमिटेड, अफगानिस्तान द्वारा ईरान के माध्यम से भारत भेजे गए थे। ड्रग्स आशी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से मंगवाए गए तथा इस कंपनी के मालिक गिरफ्तार किए गए, लेकिन असल ड्रग माफिया कौन है, उसका चेहरा बेनकाब ही नहीं हुआ है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जानकारी मिली है कि नौ जून को भी आशी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से अफगानिस्तान की मेसर्स हसन हुसैन लिमिटेड ने 25 हजार किलोग्राम हेरोइन भेजी थी, जिसकी कीमत 175000 करोड़ रुपये आंकी गयी है।

उन्होंने बताया कि यह हेरोइन पकड़ी नहीं गई है और अब भी देश के बाजार में है तथा हिंदुस्तान के नौजवानों को नशे की आग में झोंका जा रहा है। यह अपने आप में राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा है।

शुक्ला ने कहा कि सवाल यह है कि देश में कौन मगरमच्छ है, जो 21 हजार करोड़ और एक लाख 75 हजार करोड़ रुपए की हेरोइन मंगवा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ जिस आशी टेडर्स के आयात-निर्यात के लाइसेंस पर यह माल मंगाया जा रहा है, वह तो कथित तौर पर छोटे-मोटे कमीशन एजेंट बताए जा रहे हैं। साफ है कि एक बहुत बड़ा ड्रग माफिया सरकार की नाक के नीचे फल-फूल रहा है।’’

उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के इतने बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा होने के बावजूद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पूरी तरह से चुप हैं। शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री क्या जवाब देंगे कि 175000 करोड़ रुपये की 25 हजार किलोग्राम हेरोइन कहां गई।

कांग्रेस नेता ने पूछा कि मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो, डीआरआई, ईडी, सीबीआई, आईबी क्या सोए हुये हैं या फिर उन्हें मोदी जी के विपक्षियों से बदला लेने से फुर्सत नहीं है। उन्होंने पूछा कि क्या यह सीधे-सीधे देश के युवाओं को नशे की आग में धकेलने का षड्यंत्र नहीं है और क्या यह राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं, क्योंकि इन सभी मादक पदार्थों के तार तालिबान और अफगानिस्तान से जुड़े हैं।

उन्होंने पूछा कि क्या ड्रग माफिया को सरकार में बैठे किसी सफेदपोश का और सरकारी एजेंसियों का संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या प्रधानमंत्री और सरकार देश की सुरक्षा में विफल नहीं हो गए हैं। क्या ऐसे में पूरे मामले की उच्चतम न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोग गठित कर जांच नहीं कराई जानी चाहिए।’’

शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर राजनीति नहीं कर रही है, बल्कि यह जानना चाहती है कि सरकार इस मामले को लेकर चुप क्यों है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल