लाइव न्यूज़ :

मजीठिया के खिलाफ नशीले पदार्थों संबंधी मामला दर्ज, शिअद ने ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ करार दिया

By भाषा | Updated: December 21, 2021 21:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 दिसंबर पंजाब के पूर्व मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ मादक पदार्थों के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और शिअद ने इसे ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ के चलते उठाया गया कदम करार दिया है।

मजीठिया के खिलाफ सोमवार को मोहाली में स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

शिअद ने मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ करार दिया है।

शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने मुक्तसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें पहले से यह पता था।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बादल परिवार और मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज कराने और उनकी गिरफ्तारी के लिए राज्य पुलिस के तीन प्रमुखों को बदला।

पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे बादल ने कहा, ‘‘आप जहां चाहते हैं, मुझे वहां ले चलिए, मैं तैयार हूं। इस प्रकार से प्रतिशोध लेने वाली हर सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार का काम लोगों की सेवा करना है, न कि ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ लेने के लिए काम करना। शिअद ने कुछ दिन पहले आशंका जताई थी कि मजीठिया को किसी ‘‘झूठे’’ मामले में फंसाया जा सकता है।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘बादल परिवार और कैप्टन द्वारा संचालित भ्रष्ट प्रणाली के खिलाफ साढ़े पांच साल की लड़ाई तथा मजीठिया के खिलाफ ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) एवं एसटीएफ (विशेष कार्यबल) की रिपोर्ट पर कदम न उठाकर चार साल की देरी तथा ताकत एवं प्रभाव के पदों पर विश्वनीय अधिकारियों को बैठाने का दबाव बनाए जाने के बाद अंतत: अब पहला कदम उठाया गया है।’’

सिद्धू ने श्रृंखलाबद्ध ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘फरवरी 2018 की एसटीएफ की रिपोर्ट के आधार पर नशीले पदार्थों के व्यापार के मुख्य आरोपी के खिलाफ पंजाब पुलिस की अपराध शाखा में प्राथमिकी दर्ज की गई। मैंने चार साल पहले इसकी मांग की थी।’’

उन्होंने कहा कि यह ‘‘उन सब ताकतवर लोगों के मुंह पर एक तमाचा है’’ जो अभी तक ‘‘सोते रहे।’’ सिद्धू ने कहा कि ‘‘नशीले पदार्थों के माफिया’’ के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक नशीले पदार्थों के माफिया के मुख्य अपराधियों को कड़ा दंड नहीं दिया जाता, तब तक न्याय नहीं हो पाएगा। यह मात्र पहला कदम है। हम पीढ़ियों को नुकसान पहुंचाने वाले कदमों के लिए सजा दिए जाने तक लड़ाई जारी रखेंगे। हमें ईमानदार और सच्चे लोगों को चुनना चाहिए और नशीले पदार्थों के तस्करों एवं उनके संरक्षकों से किनारा करना चाहिए।’’

नशीले पदार्थ रोधी विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के प्रमुख हरप्रीत सिंह सिद्धू ने मादक पदार्थों की तस्करी संबंधी गिरोह के मामले में 2018 में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को एक रिपोर्ट सौंपी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos