लाइव न्यूज़ :

क्रूज पोत पर मादक पदार्थों का मामला : उच्च न्यायालय ने दिल्ली के व्यवसायी को राहत देने से इंकार किया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के एक व्यवसायी को अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया। व्यवसायी ने आरोप लगाया था कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े मादक पदार्थ मामले में उनके खिलाफ एक न्यूज चैनल द्वारा ‘‘विद्वेषपूर्ण मीडिया अभियान’’ चलाया जा रहा है।

मनोरंजन एवं इवेंट मैनेजमेंट व्यवसायी अर्जुन जैन की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने समाचार चैनल से कहा कि जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग के लिए वर्तमान दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने इस महीने की शुरुआत में मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पोत में मादक पदार्थ की पार्टी का भंडाफोड़ किया था जिसमें अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान सहित कई लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

अदालत ने कहा कि कोई अंतरिम आदेश पारित करने से पहले वह समाचार रिपोर्टिंग पर केंद्र एवं न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड अथॉरिटी (एनबीडीएसए) के दिशानिर्देशों पर गौर करना चाहती है।

न्यायाधीश ने कहा कि याचिकाकर्ता के ‘‘आचरण’’ को देखते हुए वह इस वक्त कोई आदेश पारित नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आपके मुवक्किल के आचरण को देखा। वह हिरासत में रहे हैं (अन्य मामले में पहले भी)। मैं नोटिस जारी करती हूं। यह अंतरिम राहत देने का मामला नहीं है।’’

अदालत ने कहा, ‘‘मुझे प्रतिवादी संख्या तीन (समाचार कंपनी) की याचिका में कुछ आधार लगा कि याचिकाकर्ता ने कुछ गोपनीय जानकारी छिपायी है (क्रूज पोत का कथित तौर पर प्रबंधन करने वाली कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा देने के संबंध में)। मेरा मानना है कि कोई भी आदेश पारित करने से पहले प्रतिवादी संख्या एक (एनबीडीएसए) और प्रतिवादी संख्या दो (केंद्र) की तरफ से जारी दिशानिर्देशों पर गौर किया जाए।’’

याचिका पर अदालत ने समाचार कंपनी, एनबीडीएसए और केंद्र सरकार से जवाब मांगा। याचिका में कथित तौर पर सभी अपमानजनक लिंक हटाने का अनुरोध किया गया है।

याचिकाकर्ता के वकील अदित एस. पुजारी ने कहा कि समाचार चैनल उनके मुवक्किल की प्रतिष्ठा को यह कहकर ठेस पहुंचा रहा है कि एनसीबी ने जिस पार्टी पर छापा मारा उसमें वह भी संलिप्त थे।

मामले में अगली सुनवाई 31 जनवरी को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग