लाइव न्यूज़ :

ड्रग प्रकरण: एनसीबी ने किया उच्च न्यायालय से शौविक की जमानत खारिज करने की अपील

By भाषा | Updated: March 17, 2021 17:05 IST

Open in App

मुम्बई, 17 मार्च स्वपाक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को मिली जमानत रद्द करने का अनुरोध करते हुए बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। एनसीबी बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इस ड्रग मामले की जांच कर रही है।

एनसीबी ने पिछले महीने उच्च न्यायालय में दायर याचिका में कहा है कि नारकोटिक्स ड्रग्स एडं साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज एक्ट से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने उच्च न्यायालय की पिछली टिप्पणियों की अनदेखी की है और उसने इस मामले में शौविक एवं अन्य आरोपियों को जमानत देने में त्रुटि की है।

पिछले साल अक्टूबर में बंबई उच्च न्यायालय ने इस मामले में शौविक की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी जबकि रिया को जमानत दे दी थी।

एनसीबी ने याचिका में दलील दी है कि विशेष अदालत उच्च न्यायालय की इस टिप्पणी पर गौर नहीं कर पायी कि ऐसा जान पड़ता है कि शौविक का इस मामले के अन्य आरोपियों के साथ संबंध है जिनसे प्रतिबंधित सामग्री भारी मात्रा में बरामद की गयी है।

उसने कहा कि ऐसी संभावना है कि जमानत पर बाहर निकलने पर शौविक फिर ऐसी हरकतों में लग जाएगा।

शौविक को नौ सितंबर, 2020 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। विशेष अदालत ने 11 सितंबर, 2020 को उसकी पहली जमानत अर्जी खारिज कर दी थी और उसी वर्ष सात अक्टूबर को बंबई उच्च न्यायालय ने भी उसे जमानत देने इनकार कर दिया था।

शौविक ने विशेष अदालत के सामने दूसरा जमानत आवेदन दिया और 12 दिसंबर, 2020 को विशेष अदालत ने उसे जमानत दे दी।

उच्च न्यायालय में एनसीबी की याचिका पर 30 मार्च को सुनवाई होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र