नशे के आदी युवक ने चाकू दिखाकर मां के साथ दुष्कर्म किया: पुलिस

By भाषा | Updated: November 6, 2021 22:26 IST2021-11-06T22:26:15+5:302021-11-06T22:26:15+5:30

Drug addict youth raped mother by showing knife: Police | नशे के आदी युवक ने चाकू दिखाकर मां के साथ दुष्कर्म किया: पुलिस

नशे के आदी युवक ने चाकू दिखाकर मां के साथ दुष्कर्म किया: पुलिस

गाजियाबाद, छह नवंबर शराब और मादक पदार्थ के आदी एक युवक ने दिवाली की रात अपनी मां की गर्दन पर चाकू रखकर उनके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि युवक को उसकी मां की शिकायत के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक झुग्गी बस्ती में बृहस्पतिवार रात को घटना घटी जिसमें युवक शराब के नशे में अपने घर पहुंचा था और उसने मां के साथ कुकृत्य किया।

शहर के पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने महिला की शिकायत के हवाले से कहा कि घरों में काम करने वाली महिला ने अपने बेटे के सलूक का विरोध किया लेकिन चाकू के दबाव में उसके बेटे ने दुष्कर्म किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Drug addict youth raped mother by showing knife: Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे