लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ मामला: अर्जुन रामपाल को एनसीबी ने बुधवार को तलब किया

By भाषा | Updated: December 15, 2020 16:27 IST

Open in App

मुम्बई, 15 दिसम्बर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल को मादक पदार्थ मामले में पूछताछ के सिलसिले में बुधवार को तलब किया है।

एनसीबी के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि रामपाल को एनसीबी दल के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में मादक पदार्थ के कथित इस्तेमाल की जांच की जा रही है।

रामपाल को मादक पदार्थ मामले में दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले 13 नवम्बर को एजेंसी ने उनसे सात घंटे पूछताछ की थी।

अधिकारी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों से हासिल हुई जानकारी के बाद एनसीबी ने रामपाल को बुधवार को तलब किया है।

एनसीबी ने पिछले महीने स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मुम्बई के बांद्रा स्थित रामपाल के घर पर छापेमारी की थी और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा दवाइयां जब्त की थी।

एनसीबी ने रामपाल की प्रेमिका गेब्रिएला डेमेट्रिड्स से भी एजेंसी ने पिछले महीने दो दिन पूछताछ की थी।

अधिकारी ने बताया कि गेब्रिएला के भाई एजिसिलाओस डेमेट्रिड्स को अक्टूबर में लोनावला स्थित एक रिजॉर्ट से गिरफ्तार किया गया था। उस पर मादक पदार्थ तस्करों के सम्पर्क में होने का आरोप है।

रामपाल के दोस्त पॉल बार्टल को भी एनसीबी ने मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने मादक पदार्थ संबंधी व्हाट्सएप चैट के आधार पर बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित उपयोग की जांच शुरू की।

केन्द्रीय एजेंसी ने इससे पहले राजपूत की प्रेमिका अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक, दिवंगत अभिनेता के कुछ कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों को एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था।

रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी