लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ मामला : अभिनेत्री श्वेता कुमारी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: January 7, 2021 16:33 IST

Open in App

मुंबई, सात जनवरी मादक पदार्थों की जब्ती मामले में गिरफ्तार दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री श्वेता कुमारी को यहां की अदालत ने बृहस्पतिवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कुमारी को नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 400 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) नामक नशीला पदार्थ जब्त करने के बाद पड़ोसी ठाणे जिले के मीरा भायंदर स्थित होटल से गिरफ्तार किया गया था।

कुमारी को बृहस्पतिवार को एनसीबी की हिरासत अवधि खत्म होने के बाद मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया क्योंकि जांच एजेंसी ने उनकी हिरासत लेने के लिए अदालत से अनुरोध नहीं किया।

उल्लेखनीय है कि गोवा और महाराष्ट्र में नशीले पदार्थों की आपूर्ति के खिलाफ अभियान के तहत एनसीबी ने दो जनवरी को 400 ग्राम एमडी जब्त किया जिसके बाद मीरा भायंदर के होटल से अभिनेत्री की गिरफ्तारी हुई।

एनसीबी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच मादक पदार्थ के कोण से कर रही है। इसी कड़ी में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और मादक पदार्थ के संदिग्ध विक्रेताओं की गिरफ्तारी की गई थी। इस समय रिया और उनका भाई जमानत पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो