लाइव न्यूज़ :

ड्रोन को जल्द ही स्वचालित 'ऑन/ऑफ स्विच' से लैस बनाया जाएगा: सिंधिया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 00:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर सरकार ड्रोन संचालन के संबंध में सुरक्षा पहलुओं को मजबूत करने पर विचार कर रही है और इसी के तहत ड्रोन को जल्द ही एक ऐसी प्रणाली के साथ सक्षम बनाया जाएगा जो निर्धारित उड़ान पथ से भटकने की स्थिति में उन्हें स्वचालित बंद करने की सुविधा प्रदान करेगी।

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आंतरिक सुरक्षा को एक मुख्य क्षेत्र बताते हुए बुधवार को कहा कि आने वाले दिनों में ड्रोन स्वचालित ‘‘ऑन/ऑफ’’ स्विच से लैस होंगे।

सिंधिया ने कहा कि यदि कोई ड्रोन निर्दिष्ट उड़ान पथ से भटक जाता है, तो संबंधित ड्रोन को स्विच से रोका जा सकता है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न उपायों को सूचीबद्ध किया है।

ड्रोन उद्योग पर ऑनलाइन आयोजित एक प्रश्नोत्तरी लाइव चैट सत्र में भाग लेते हुए, मंत्री ने यह भी कहा कि ड्रोन के लिए एक रजिस्ट्री होगी।

एक डिजिटल हवाई क्षेत्र का नक्शा पहले से उपलब्ध है, जिसमें ड्रोन संचालन के लिए क्षेत्रों को लाल, पीले और हरे क्षेत्रों में सीमांकित किया गया है।

सिंधिया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगले 10-12 महीनों में ड्रोन के ‘बियॉन्ड विजुअल लाइन ऑफ साइट’ (बीवीएलओएस) संचालन से संबंधित नियम लागू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ड्रोन के लिए नए हवाई गलियारे स्थापित किए जाएंगे और माल पहुंचाने के लिए सीमित गलियारे होंगे।

सिंधिया ने बताया कि ड्रोन क्षेत्र में फिलहाल करीब 200 स्टार्टअप काम कर रहे हैं और सरकार का आगामी वर्षों में भारत को ड्रोन का केंद्र बनाने का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल